Breaking
Sun. Nov 23rd, 2025

कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी शुरू : 68 सीट के लिए 1347 टिकट के तलबगार

कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी शुरू : 68 सीट के लिए 1347 टिकट के तलबगार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए
कांग्रेस प्रत्याशी बनने को 68 विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन आए हैं। वीरवार को शाम 5:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 677 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ई मेल और 670 ने सादे कागज के माध्यम से आवेदन कर दावेदारी जताई है। अब इन आवेदनों की दो से चार सितंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में छंटनी होगी।

दिल्ली में राज्य चुनाव कमेटी बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे। इस कमेटी की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों का पैनल अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में शिमला शहरी सीट के लिए प्रदेश महासचिव यशवंत छाजटा, शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर, महेश्वर चौहान और अरुण शर्मा ने आवेदन किया। दून से चौधरी राम कुमार, अर्की से पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा, ठियोग से अतुल शर्मा, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी और नादौन से डॉ. धर्मपाल सिंह ने आवेदन किए।

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी तेजेंद्र सिंह बिट्टू ने बताया कि आवेदनों की बड़ी संख्या से स्पष्ट कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार आ रही है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। जनता भी भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। लोगों को अब चुनावों का इंतजार है। वही दूसरी ओर पांवटा साहिब , कसौली,भोरंज, कुटलैहड़, नाचन, शाहपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों की लगातार हार हो रही है। इस पर ज्यादा मंथन की जरूरत है।

Related Post