Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

हिमाचल में पहली बार ड्रोन से पहुंचा तिरंगा

हिमाचल में पहली बार ड्रोन से पहुंचा तिरंगा


डाक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने वाला ऐतिहासिक कदम
====
हिमाचल में पहली बार ड्रोन से तिरंगा पहुंचाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय डाक विभाग ने मंडी में तकनीक का एक नया इतिहास रच दिया। विभाग ने मंडी प्रधान डाकघर
से रेहड़धार शाखा डाकघर तक ड्रोन के जरिए तिरंगा भेजकर सफलतापूर्वक उसकी डिलीवरी की।

दुर्गम पहाड़ी इलाकों तक डाक सेवाओं को तेजी से पहुँचाने की दिशा में इसे एक अभूतपूर्व क्रांति माना जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह, निदेशक हरजिंद्र सिंह भट्टी, उप-अधीक्षक संजय कुमार और पोस्टमास्टर नेहा सांख्यान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि देश में यह पहल एक ‘पायलट
प्रोजेक्ट’ के रूप में शुरू की गई है, जिसके शुरुआती नतीजे बेहद सफल और उम्मीद से बेहतर रहे हैं।

सूबेदार मेजर को मिला पहला तिरंगा…

ड्रोन द्वारा प्रेषित भारत के राष्ट्रीय ध्वज को क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और सेवानिवृत्त आनरेरी सूबेदार मेजर करतार सिंह को पूरे सम्मान के साथ डिलीवर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर ड्रोन को रवाना किया। उन्होंने इसे आम जनता तक डाक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

Related Post