Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

कल (शुक्रवार )को कवि सम्मेलन के साथ शुरू होगा राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव, कौन कौन है कलाकार


पांवटा साहिब : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांवटा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

23 अक्तूबर को कवि दरबार सजेगा, जिसमें नामी कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस पहली सांस्कृतिक संध्या में डीसी प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि होगी। इस दिन सुबह पहले रैली अगेंस्ट ड्रग्स, एक्सपर्ट टॉक, ड्रामा, भजन एट घाट होगा।

24 अक्तूबर को नाट्य कला मंच द्वारा भव्य कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। इसी दिन सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए नशे के विरुद्ध एक विशेष पंजाबी नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इस दूसरी संध्या में पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी मुख्य अतिथि होगे। इस दिन सुबह पहले मैराथन, फिनाले ऑफ क्विज, डिबेट,पेंटिंग कंपटीशन होगे।

25 अक्तूबर की शाम पंजाबी सुपरस्टार निंजा के नाम रहेगी। वह पहली बार शरद महोत्सव के
मंच पर गानों से पांवटा वासियों का मनोरंजन करेंगे। इस तीसरी संध्या में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि होगें। इस दिन सुबह पहले योगा, वूमेन इन लीडरशिप समिट होगी और शाम को महाआरती होगी।

एसडीएम द्विज गोयल ने कहा है कि इस वर्ष महोत्सव को न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक
जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच बनाया गया है।

इस महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए वॉलीबॉल,कबड्डी और अन्य ग्रामीण खेलों का आयोजन हो रहा हैं।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का भी एक सशक्त माध्यम है। खेलकूद प्रतियोगिता डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर की देखरेख में होगी।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन
बाला की देखरेख में सफाई व्यवस्था की निगरानी होगी।

इस आयोजन के दौरान होने वाले इस समिट में देश की आठ दिग्गज महिला हस्तियां भाग लेंगी। इनमें भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा और आईएएस डा. अंजलि गर्ग जैसी
शख्सियतें शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *