Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होगी स्पर्धाएं

मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होगी स्पर्धाएं

पांवटा साहिब: मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बैठक अध्यक्ष राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे एवं विचार-विमर्श के बाद निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। ये स्पर्धाएं 12/13 दिसम्बर, 2026 को ही आयोजित होंगी।

*1.* मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कार्यकारिणी समिति को आगामी निर्धारित अवधि के लिए सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित करने का निर्णय लिया गया। मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कार्यकारिणी समिति द्वारा पिछले कार्यकाल में 4 बार प्रदेश स्तर पर मास्टर्स गेम्स प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किये गए। जिसकी बैठक में प्रशंसा की गई व पूर्व में की गई सभी गतिविधियों तथा वित्तीय लेन-देन की उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गई।

*2.* बैठक में आगामी वर्ष 2026-27 हेतु प्रदेश स्तर पर मास्टर्स गेम्स, पांवटा साहिब में *12/13 दिसम्बर, 2026* को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नशामुक्त रखना, शारीरिक क्षमताओं को लंबी उम्र तक व्यवस्थित रखना एवं राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़े रखना है। जिसमें निम्नलिखित खेल प्रतियोगिताएं 30 वर्ष की आयु से अधिक महिलाओं व पुरुषों के लिए होंगी। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक खेल में कुछ दर्शाए गए बदलाव भी किये गए हैं:

*(1) एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड):* ट्रैक स्पर्धाएं जैसे (100 मीटर, मैराथन रेस, वाकिंग आदि) व फील्ड स्पर्धाएं जैसे (ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि) आयु वर्ग 30+, 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+, 80+, 85+, 90+, 95+, 100+ के महिला व पुरुष भाग लेंगे। शुल्क 500/- रु. अधिकतम तीन स्पर्धाओं हेतु प्रति खिलाड़ी/प्रति आयु वर्ग रखी गई है।

*(2) योग-स्पर्धा:* आयु सीमा 30+ वर्ष से 100+ वर्ष आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। इस खेल प्रतियोगिता को निर्धारित तिथि से 2-3 दिन पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। शुल्क 500/- रु. प्रति साधक रखी गई है।

*(3) बैडमिंटन-स्पर्धा (सिंगल/डबल):* इसमें आयु सीमा 30 वर्ष से 70 वर्ष व आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। इस खेल प्रतियोगिता को निर्धारित तिथि से 2-3 दिन पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। शुल्क 500/- रु. प्रति स्पर्धा/प्रति खिलाड़ी/प्रति आयु वर्ग रखी गई है।

*(4) साइकिलिंग-स्पर्धा:* आयु सीमा 30 वर्ष से 70 वर्ष व आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। इस खेल प्रतियोगिता को निर्धारित तिथि से 2-3 दिन पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। शुल्क 500/- रु. प्रति खिलाड़ी रखी गई है।

*(5) वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन):* इसमें आयु सीमा 30 वर्ष से 70 वर्ष व आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। शुल्क 500/- रु. प्रति स्पर्धा/प्रति खिलाड़ी/प्रति आयु वर्ग रखी गई है।

*(6) संयुक्त-स्पर्धा (बास्केट बॉल):* इसमें आयु सीमा 30 वर्ष से 60 वर्ष व आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। शुल्क 500/- रु. प्रति खिलाड़ी रखी गई है। कम से कम तीन टीमों का होना आवश्यक है।

*(7) संयुक्त-स्पर्धा (वालीबॉल):* इसमें आयु सीमा 30 वर्ष से 60 वर्ष व आयु वर्ग (30+, 40+, ….क्रम में) रखी गई है। शुल्क 500/- रु. प्रति खिलाड़ी रखी गई है। कम से कम तीन टीमों का होना आवश्यक है।

*(8)* प्रतिस्पर्धा शुल्क एवं होटल आदि का शुल्क आयोजन से 15 दिन पूर्व QR Code के माध्यम से बैंक में जमा करना होगा बाद में एंट्री नहीं ली जाएँगी।

*(9) सांस्कृतिक कार्यक्रम:* पहले दिन के खेलों के बाद संध्याकाल में मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा जायेगा।

*3. ठहरने की व्यवस्था:* सभी व्यवस्थापकों एवं खिलाड़ियों को होटल आदि का शुल्क स्वयं देना होगा। यद्यपि ठहरने के लिए होटल आदि की व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा रियायती दरों पर की जाएगी जिसकी जानकारी समयानुसार उपलब्ध करा दी जाएगी।

*4. वित्तीय व्यवस्था:* वित्तीय व्यवस्था खेल आरम्भ होने से पूर्व ही पूरी कर ली जाये ताकि खेल व्यवस्था निर्विघ्न और सुचारू रूप से व्यवस्थित की जा सके।

*5. भोजन व्यवस्था:* दो-दिवसीय, दोपहर के भोजन की एवं चाय-पानी की व्यवस्था सभी व्यवस्थापकों, खिलाड़ियों, संयोजकों एवं आयोजनकर्ताओं के लिए एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।

*6. अगली बैठक:* उपरोक्त आयोजन हेतु सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा तथा योजना हेतु आगामी बैठक की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी। तब तक एसोसिएशन की उपलब्धियों पर एक ब्रीफ हिस्ट्री तैयार कर ली जाये। इस मौके पर
1. अध्यक्ष, राजिंदर शर्मा (अधिवक्ता)
2. उपाध्यक्ष, नरेन्द्र पाल सिंह सोहता
3. जिला अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह राठौर
4. महासचिव, विजय कुमार यादव
5. वित्त सचिव, त्रिलोक नाथ सिंह
6. जिला सचिव, पंकज शर्मा
7. कार्यालय सचिव, विजय कुमार
8. रतन सिंह चौहान
9. अर्जुन सिंह

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *