Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

Hppwd engineering staff ने विश्वेश्वरैया भारत रत्न को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी उपलब्धि पर प्रकाश डाला

Hppwd engineering staff ने  विश्वेश्वरैया भारत रत्न को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी उपलब्धि  पर प्रकाश डाला

पांवटा साहिब: इस मौके पर पांवटा साहिब के अधिशाषी अभियंता सूर्यकांत ने कहा कि सर विश्वेश्वरैया न केवल एक महान इंजीनियर थे, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी थे। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

कृष्णराज सागर बांध से लेकर देश के कई औद्योगिक संस्थानों की नींव उन्होंने रखी। हम सभी इंजीनियरों को उनके आदर्शों, ईमानदारी, समय की पाबंदी और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। अभियंता ही देश की प्रगति की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि PWD के सभी अभियंताओं और कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और जनसेवा को सर्वोपरि रखना चाहिए। इस अवसर पर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *