Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

पांवटा के घुतनपुर गांव में रात को हाथी ने मचाया उत्पात, धान की फसल को किया बर्बाद

पांवटा के घुतनपुर गांव में रात को हाथी ने मचाया उत्पात, धान की फसल को किया बर्बाद
Oplus_131072

पांवटा साहिब के घुतनपुर गांव में कल रात हाथी ने भारी उत्पात मचाया। और धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे ग्रामीणों को डर और चिंता सता रही है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी ने अनवर अली, नसीम,याकूब और महबूब की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। किसानों का कहना है कि हाथी इससे पहले भी कई बार गांव और आसपास के क्षेत्र में आ चुका है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की फॉरेस्ट गार्ड हिमानी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को जंगली हाथी से सुरक्षित रहने तथा सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी की लगातार आवाजाही को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए तथा किसानों की फसलों को बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

Related Post