Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पति-पत्नी की खाई में गिरने से मौत ; एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

पति-पत्नी की खाई में गिरने से मौत ; एक दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

घास काटने गए एक दंपती की पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आनी के ब्रौ पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कुशवा के किंचा गांव में हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।

जानकारी के अनुसार इस घटना से एक दिन पहले मृतक दंपती की बेटी का जन्मदिन था और रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया था। मृतक दंपती की पहचान कींचा निवासी भगवान दास(26 ) पुत्र दया राम और कपिला(24) के रूप में हुई है। दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।

डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।