Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

इंजीनियर्स डे पर विशेष : डिजाइन करने से लेकर निर्माण तक में इंजीनियर की बड़ी भूमिका

श्यामलाल पुंडीर संपादक देश की आवाज


देश के विकास और हमारी लाइफ को बेहतर बनाने में इंजीनियर्स का बहुत बड़ा योगदान है. देश के तमाम क्षेत्रों में जब भी कोई नया प्रोजेक्‍ट आता है, तो उसे डिजाइन करने से लेकर उसके निर्माण तक में इंजीनियर की बड़ी भूमिका होती है। इन इंजीनियर्स को समर्पित है।

इंजीनियर्स डे (Engineers Day). भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे (Engineers Day) मनाया जाता है. ये दिन भारत के महान इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Sir M. Visvesvaraya) की स्‍मृति में मनाया जाना चाहिए।

सर एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के मुद्देनाहल्ली गांव में हुआ था. वो सिर्फ इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी योजनाकार और राजनेता भी थे. मैसूर राज्य (अब कर्नाटक) के दीवान के रूप में उन्होंने कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं. उनकी इंजीनियरिंग क्षमता इतनी अद्भुत थी कि उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में उनका योगदान

कृष्णराज सागर बांध: मैसूर में बना ये बांध उस समय का सबसे बड़ा जलाशय था। फ्लड प्रोटेक्शन सिस्टम: हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने बेहतरीन ड्रेनेज और सुरक्षा सिस्टम बनाया। पब्लिक सेक्टर इंडस्ट्रीज: मैसूर में स्टील, पावर और बैंकिंग सेक्टर को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रही.
उनकी योजनाओं ने भारत के आधुनिक विकास की नींव रखी।

कैसे हुई इंजीनियर्स डे की शुरुआत

1968 में भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे घोषित किया. तब से हर साल देशभर में इंजीनियरिंग संस्थान, कॉलेज और प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. इस दिन सेमिनार, प्रतियोगिता और वर्कशॉप आयोजित होते हैं ताकि युवा इंजीनियर्स को नई तकनीक और इनोवेशन की प्रेरणा मिले।

आज के समय में इंजीनियर्स की भूमिका
आज के दौर में इंजीनियर्स का काम सिर्फ बिल्डिंग या ब्रिज बनाना नहीं है, इसके अलावा भी तमाम क्षेत्रों में वो बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

Q1. भारत में इंजीनियर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल 15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के सम्मान में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है.

Q2. सर एम. विश्वेश्वरैया की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या थी?

उन्होंने मैसूर में कृष्णराज सागर बांध बनाया और हैदराबाद के लिए फ्लड प्रोटेक्शन सिस्टम तैयार किया, जो उस समय का अनोखा प्रोजेक्ट था.

Q3. इंजीनियर्स डे की शुरुआत कब हुई?
1968 में भारत सरकार ने 15 सितंबर को आधिकारिक रूप से इंजीनियर्स डे घोषित किया.

Q4. क्या अन्य देश भी इस दिन को मनाते हैं?
हां. श्रीलंका, ताइवान और तंजानिया जैसे देश भी 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाते हैं.

Q5. इंजीनियर्स डे कैसे मनाया जाता है?

देशभर के कॉलेज और संस्थान सेमिनार, वर्कशॉप और प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं ताकि इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को नई तकनीक की जानकारी और प्रेरणा मिल सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *