पांवटा साहिब : पूर्व सैनिक संगठन की ओर से बेहड़ेवाला स्थित शहीद स्मारक में शहीद बलबीर सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
इस अवसर पर शहीद की धर्मपत्नी बीना देवी को सम्मानित किया गया।

बलबीर सिंह 26 सितंबर 2004 को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और एसडीएम द्विज गोयल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों सहित सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शहीद बलबीर सिंह की वीरता और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर नरेंद्र पाल सिंह सोहता, अमरजीत सिंह बिट्टा, श्याम लाल तोमर, उपाध्यक्ष माम राज, कमांडेंट गिरीश जोशी व उनके साथी, रोशन लाल शास्त्री, प्रधान सरस्वती देवी, सैनी समाज सेवा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जीवन सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार रघवीर सिंह, हवलदार रणधीर सिंह, सूबेदार नंद लाल, हवलदार हरजीत सिंह, हवलदार चरण सिंह, सूबेदार कमलेंद्र सिंह, हवलदार हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह, सरवन सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

