Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड के हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अब ऑफलाइन पंजीकरण के लिए भी मारामारी शुरू हो गई। चारधाम यात्रा के लिए आज बुधवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होते ही हरिद्वार में भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान एक यात्री ने हंगामा भी कर दिया। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने आए एक यात्री ने हंगामा करते हुए पुलिस पर भी मारपीट का आरोप लगाया। यात्री आधी रात के बाद ही पंजीकरण कराने के लिए जिला पर्यटन विकास केंद्र पर पहुंचने लगे, लेकिन 8:00 बजे तक भी पंजीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

जिससे यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पर्यटन विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यवस्था बनानी शुरू की, लेकिन यात्रियों ने पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने यात्रियों की लाइन लगाकर पंजीकरण कार्य शुरू कराया। व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम अजय वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी से यात्रियों की पंजीकरण की व्यवस्था की जानकारी ली।

Related Post