सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष के 11 दावेदार आए सामने कौन-कौन हैं? पांवटा से 4 दावेदार भी आए सामने
…………………………….
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
……………………………
पांवटा साहिब: जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 11 दावेदार सामने आए है। जिसमें पांवटा से 4 दावेदार है। जिले से ये है 11 दावेदार….
…………
1 जिला अध्यक्ष की दावेदारी में पच्छाद से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, जो कि हिमाचल निर्माता के पौत्र भी हैं, उन्होंने फिर से दावेदारी जताई। इनके बनने की संभावना बाकी से ज़्यादा है।
2 पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिला परिषद सदस्य परीक्षा चौहान,
3 जिला परिषद सदस्य विनय पीसीसी में सचिव रहे।
4 अरुण मेहता ने भी दावेदारी रखी है।
5 नाहन विधानसभा क्षेत्र से जयदीप
6 संजीव शर्मा उर्फ काला
7 आशिक मोहम्मद ने भी दावेदारी की है।
8 पूर्व विधायक किरणेश जंग
9 युवा नेता अवनीत लांबा
10 सरदार तपेन्द्र सिंह सैनी
11 आंज भोज के युवा कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है। इन सभी 11 दावेदारों के साक्षात्कार वीरवार की देर शाम तक जारी रहे। यह साक्षात्कार केंद्र से आए पर्यवेक्षक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने लिए थे।
पर्यवेक्षक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला सिरमौर से ग्यारह लोगों ने जिला अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी दी है। किसको जिला अध्यक्ष बनाया जाना है, यह हाईकमान के साथ स्क्रूटनी करने के बाद ही बताया जा सकेगा।

