Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा में करंट लगने से हरियाणा के युवक की मौत

 

पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में विक्की उम्र 21 साल पुत्र पवन कुमार निवासी गाँव मुखाली, डाकघर चौगामा, जिला करनाल, हरियाणा की करंट लगने से मौत हो गई।

ये युवक जियो फाइबर कम्पनी में कार्य करता था। आज अपने एक अन्य कर्मचारी साथी के साथ पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसके साथी कर्मचारी ने सीढी को पकड़ रखा था। काम करते समय अचानक विक्की अनियन्त्रित होकर साथ में जा रही बिजली की एचटी लाईन की तरफ झुक गया और उसका हाथ तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से युवक जमीन पर गिर गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने विक्की को मृत घोषित कर दिया।

Related Post