Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को होगा दून प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को होगा दून प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

पांवटा साहिब: दून प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर को आज दून प्रेस क्लब ने मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 12 दिसंबर को उनकी अध्यक्षता में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि दून प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 एक साल के लिए दून प्रेस क्लब के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों चुनाव की तारीख 12 दिसंबर 2025 को सुनिश्चित हुई है।

जिसके लिए क्लब के सभी सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य है। जो सदस्य किसी कारणवश नहीं आ पाएगा। उनसे कॉल कर सहमति ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी सदस्य बकाया सदस्यता शुल्क 12 तारीख से पहले कोषाध्यक्ष गुरविंदर को गूगल पे कर दे। दून प्रेस क्लब ऐसा संगठन है जो हर साल चुनाव कराता है। पांवटा साहिब में कुछ ऐसे क्लब भी है जो अध्यक्ष पद पर… कुंडली मार कर बैठे है।

Related Post