Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

HP पुलिस की वर्दी में दाग : हरियाणा CIA उठा ले गई सिरमौर का पुलिसकर्मी

हिमाचल प्रदेश की पुलिस की वर्दी पर दाग लग गया है। ‌गत दिन जिला सिरमौर की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी को हरियाणा से आई सीआईए टीम उठाकर ले गई। बताया जा रहा है कि इस पुलिस कर्मी ने नशे के तस्करों को संरक्षण दिया था।

इस मामले में कई और वर्दीधारी भी रेडार में आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों नशा तस्करी मामले में हरियाणा सीआईए ने पांवटा साहिब के तस्कर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले में इस पुलिसकर्मी पर संरक्षण का आरोप था।

यह भी बताया जा रहा है कि नशा तस्करों के पांवटा में एक होटल और जीम की आड़ में नशा तस्करी हो रही थी और पिछले लंबे समय से पुलिस और तस्करों पर नजर थी।
हैरानी की बात यह है कि हिमाचल पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं करती थी।

Related Post