Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

आंज भोज के शिवा गांव के हिंदी प्रवक्ता की सड़क दुर्घटना में मौत

आंज भोज क्षेत्र के शिवा गांव के निवासी हिंदी प्रवक्ता 55 वर्षीय खजान सिंह की आज सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा पांवटा- शिलाई मार्ग में किशनकोट के समीप हुआ। जब ये अपनी बाइक पर जा रहे थे तो दूसरी ओर से आ रही है एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और शिक्षक जगत में भी उनकी इस मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Post