भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस मौके पर राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। कांग्रेस ने राम के जन्म पर सवाल उठाए, रामसेतु पर सवाल उठाए, इनकी वजह से रामलला टेंट में रहे और जब मंदिर बन गया तो राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। इस बार फिर मोदी आएंगे और इस बार तो कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा भी नही मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है महिलाओं 1500 देने के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा की इस बार 1500 रूपए फॉर्म का ठेका किस कबाड़ी को दिया है। इन्होंने फॉर्म कबाड़ में डालने है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में 60वां पन्ना प्रमुख सम्मलेन हो रहा है। पूरे देश प्रदेश में मोदी लहर है। मैं जहां भी गया कार्यकर्ताओं में जोश देखा है। कांग्रेस ने 50 साल देश को ठगा। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही। और बीजेपी जमीनी स्तर पर काम करती है।
हिमाचल में बीजेपी सरकार आएगी और बंद हिमकेयर कार्ड फिर शुरू करेगे।
इस मौके पर सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की है। अब नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना पर सवाल उठाते है। और सर्जीकल स्ट्राइक के सबूत मांगते है। बीजेपी मोदी के नाम पर वोट मांगती है। कांग्रेस को किसने रोका वो भी राहुल बाबा के नाम पर मांगे।
पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के सीएम 4 मई को पांवटा आए थे। लेकिन वह हताश और निराश दिखे। उनके राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी हारने का उनको बहुत दुख हुआ। ये वही अधिवक्ता है जिस व्यक्ति ने राम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 16 महीनों की सरकार में पांवटा के विकास का ग्रहण लग गया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप ने 19 करोड़ रुपए शिमला संसदीय क्षेत्र में बांटे। आपदा में सुरेश कश्यप,अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा पांवटा साहिब आए। 20 टन सामग्री बांटी और कंबल भी बांटे। सीएम सुखविंदर अपने 40 विधायक नही संभाल सके तो 70 लाख की जनता को कैसे संभाल सकते है। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक लोग बीजेपी शामिल हुए।
इस मौके पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, देवराज चौहान, नगर परिषद चेयरमैन निर्मल कौर,ओपी कटारिया,सुरेखा चौधरी, हितेंद्र कुमार अरविंद गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अरुण मित्तल,अजय मेहता, गोविद, अविनाश सैनी आदि मौजूद थे।


