Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

गद्दार या वफादार : फैसला जनता के द्वार कांग्रेस ने 6 सीट पर 6 मंत्री किए तैनात

गद्दार या वफादार : फैसला जनता के द्वार  कांग्रेस ने 6 सीट पर 6 मंत्री किए तैनात

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के ऑपरेशन लोटस के जबाब में कांग्रेस का ऑपरेशन फोकस शुरू हो गया हैं। कांग्रेस ने अपने योद्धा तैनात कर दिए है। कांग्रेस का ज्यादा फोकस उप चुनाव में कांग्रेस के बागियों को हराना है। ताकि हिमाचल में सरकार को हर हाल में सुरक्षित रखी जा सके। जाहिर है लोकसभा चुनाव में तो हर तरह से मोदी सब पर भारी पड़ रहे है।और विपक्ष एकजुट नही है। कांग्रेस का फोकस विधानसभा उप चुनाव की 6 सीटों पर है।

हिमाचल में कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी में जाने वाले 6 विधायकों को घेरने के लिए ये मंत्री मैदान में डट गए है। इसके बाद 3 निर्दलियों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद अगर चुनाव होगे, तो इन 3 सीट को जीतने पर भी होगी।

बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इनको सभी 6 सीट जीतनी होगी तभी 25 से 31सीट होगी और 3 निर्दलीय की सीट के साथ 34 पर पहुंचना है। तभी कांग्रेस की सरकार को खतरा है। अब फैसला जनता के द्वार है। अब जनता तय करेगी कि कौन गद्दार था और कौन था वफादार ?

गौरतलब है कि 6 विधायक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा तीन निर्दलीय आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। इन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

ये योद्धा किए तैनात

1 धर्मशाला: कृषि मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सीपीएस आशीष बुटेल, पर्यटन निगम उपाध्यक्ष आरएस बाली, उप मुख्य
सचेतक केवल सिंह पठानिया, कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन चौधरी को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मशाला हलके में 27 ग्राम पंचायतें, एमसी के 17 वार्ड हैं।

2 लाहौल-स्पीति : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी प्रभारी बनाए गए हैं। उनके साथ सीपीएस सुंदर ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, जिला अध्यक्ष जियाल सेन
ठाकुर, काजा अध्यक्ष रामसिंह, केलांग अध्यक्ष रमेश कुमार और उदयपुर अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर रहेंगे।

3 सुजानपुर: 50 ग्राम पंचायतों वाले इस हलके में जीत दिलाने की जिम्मेदारी आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा को सौंपी है। उनके साथ विधायक चंद्रशेखर,
सुरेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुमन भारती और ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा शामिल किए गए हैं।

4 बड़सर : 52 ग्राम पंचायतों वाले बड़सर क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश को जिमेदारी दी है।

5 कुटलैहड़ : इस हलके की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह को सौंपी गई है। शिक्षा मंत्री के पास शिमला संसदीय सीट की जिम्मेदारी भी है, इसलिए यहां दो मंत्री प्रभारी लगाए गए हैं। इनके साथ योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भवानी- सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, ऊना जिला अध्यक्ष
रणजीत सिंह राणा और ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक भी शामिल हैं। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव
धर्माणी प्रभारी होंगे।

6 गगरेट : हलके की 45 ग्राम पंचायतों का जिम्मा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सौंपा गया है। उनके मलेंद्र राजन,
सुदर्शन बबलू, ऊना कांग्रेस अध्यक्ष, रणजीत राणा और ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर शामिल रहेंगे।

Related Post