Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पांवटा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी का निधन

पांवटा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और समाजसेवी का निधन

पांवटा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और जानेमाने समाजसेवी श्याम लाल गर्ग (भगत जी माता बाला सुंदरी मंदिर) अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु के चरणों में लीन हो गए है। उनका आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्यामलाल गर्ग का जन्म 13 अप्रैल 1951 को पांवटा साहिब में हुआ। इनकी राजनीति के साथ धार्मिक कार्यो में रुचि रही। भगवान शिव शंकर व माता भगवती के प्रति गहरी आस्था के चलते इन्होंने लोगो को धार्मिक यात्राओ के लिए प्रेरित किया।

जब पांवटा से सबसे कठिन अमरनाथ यात्रा पर बहुत ही गिने चुने लोग जाते थे तब इन्होंने पहली बार 1995 में अमर नाथ यात्रा पर जाने का मन बना लिया। इन्होंने ऐसा इतिहास रचा कि लगातार 20 से अधिक बार बर्फानी बाबा के लिए दर्शनो के लिए गए। यही नहीं यह हर साल यात्रीयों की बस अमरनाथ ले जाते थे। और कई गरीब यात्रीयों को निःशुल्क यात्रा भी करा चुके है।

 

पांवटा साहिब मेन बाजार में यह बचपन से ही माता बाला सुंदरी का भंडारा हर नवरात्र में करते है। धार्मिक कार्यो में इनकी भूमिका के लिए इनको कई संस्थाएं सम्मानित भी चुकी है।

Related Post