Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

मंत्री ने किया अपने बेटे को राजनैतिक उतराधिकारी बनाने का ऐलान

मंत्री ने किया अपने बेटे को राजनैतिक उतराधिकारी बनाने का ऐलान
Oplus_0

संजय शांडिल अपने पिता के साथ
__________________________________

सोलन : स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल
ने 2027 विधानसभा चुनाव नहीं
लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने
अपनी राजनीतिक विरासत को बेटे
कर्नल संजय शांडिल को सौंपने
ऐलान किया। अब इनके राजनैतिक उतराधिकारी उनके बेटे होगे। उन्होंने साफ कहा
कि कर्नल संजय शांडिल ही सोलन
निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अगले
उम्मीदवार होंगे। इससे टिकट की
आस लगाए बैठे कई दावेदारों को
निराशा हो सकती है। सेना से रिटायर
कर्नल संजय शांडिल की सक्रियता से
तय माना जा रहा था कि जल्द ही वे
राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते है।
हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से लगातार
सोलन निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पहली बार विधानसभा चुनाव में
उतरे शांडिल ने जीत हासिल की थी।
उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार
में कैबिनेट रैंक के मंत्री भी बन गए।
2017 के चुनाव में भी एक बार फिर
जीतने में कामयाब रहे और 2022
में तीसरी बार विधानसभा चुनाव
जीत कर हैट्रिक लगाई। इससे पहले
वे शिमला संसदीय क्षेत्र से दो बार
सांसद भी रहे हैं।

Related Post