Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने कराटे में 19 पदक जीतकर किया नाम रोशन

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने कराटे में 19 पदक जीतकर किया नाम रोशन
Oplus_0

पांवटा साहिब : तेजस द रोज़ ऑर्किड कराटे अकैडमी, जो द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के अंतर्गत संचालित होती है, के छात्रों ने यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन, जिला सिरमौर द्वारा आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के लगभग 80 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतिस्पर्धा 18 मई को बद्रीपुर शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने कुल 19 पदक जीतकर विद्यालय और अकैडमी का नाम रोशन किया, जिनमें 12 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विजेता खिलाड़ी अब 31 मई से 1 जून 2025 तक बैजनाथ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के डायरेक्टर ललित शर्मा डायरेक्टर एकेडमिक अंजु अरोरा प्रिंसिपल ममता सैनी व सभी अध्यापक गणों ने सभी विजेताओं तथा कराटे कोच ज्ञान सिंह तोमर को बधाई दी और राज्य प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सफलता छात्रों की मेहनत, लगन और प्रशिक्षकों की मार्गदर्शन क्षमता का प्रतीक है।

Related Post