Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

चंडीगढ़ से उत्तराखंड जा रही अवैध अंग्रेजी शराब पांवटा पुल में पकड़ी

चंडीगढ़ से उत्तराखंड जा रही अवैध अंग्रेजी शराब पांवटा पुल में पकड़ी
Oplus_131072

पांवटा साहिब: आज पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने पांवटा साहिब यमुना पुल के समीप टेक्सी न0 UK07TB-8611 के अंदर से 4 पेटी अवैध शराब अंग्रेजी for sale in Chandigarh only बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने यमुना पुल पर उत्तराखंड जा रही कार से ये शराब बरामद की है। हैरानी की बात ये है कि चंडीगढ़ से कई बैरियर से ये कार आई होगी लेकिन सही जांच नहीं से से ये पांवटा साहिब पहुंच गई और इसके बाद उत्तराखंड भी पहुंच जाती। लेकिन पांवटा पुलिस की सतर्कता से शराब के तस्कर पकड़े गए।

जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियोग मे अन्वेषण जारी है।

Related Post