Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

नरेश खापड़ा फिर चुने गए द ज्योति कॉपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन

नरेश खापड़ा फिर चुने गए द ज्योति कॉपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन

पांवटा साहिब: द ज्योति कॉपरेटिव सोसायटी पांवटा साहिब के चेयरमैन के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से नरेश कुमार खापड़ा को चेयरमैन चुना गया। इस चुनाव में सभी जोन के सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा प्रेमपाल ठाकुर को उपाध्यक्ष और गीता राम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान रेणु सुखीजा, नरेश कुमार खापड़ा, प्रेम पाल सिंह, दाता राम, गोपाल सिंह, गीता राम शर्मा, कमलजीत शर्मा, रॉबिन गुप्ता और किशन चंद आदि सभी जोन सदस्य उपस्थित रहे। ये जानकारी सचिव राजेश कपूर ने दी।

Related Post