Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

झूले पुल में फंसी महिला को बचाने को फरिश्ता बनकर आए “महेश “

Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में तारों में लटकी ट्रॉली में फंसी महिला को बचाने फरिश्ता बनकर आए “महेश” आए। इन्होंने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल कर ट्रॉली में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। और मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार मंडी के ब्यास नदी पर एक झूला पुल पर फंसी बुजुर्ग महिला को आईटीआई कोटली में कार्यरत एक इंस्ट्रक्टर ने अपनी जान पर खेलकर बचाया।

बतौर इंस्ट्रक्टर आईटीआई कोटली में कार्यरत महेश सिंह निवासी भराड़ ने बताया कि शनिवार को वे पास से गुजर रहे थे तो उन्हें किसी महिला के चीखने की आवाजें सुनाई दी। जब देखा तो एक
बुजुर्ग महिला झूला पुल पर बीच में अटकीं थी और मदद के लिए चिल्ला रहीं थी ।

इस झूले की रस्सियां उलझ गई थी और यह झूला बीचों बीच फंस गया था। इसके बाद तारों पर लटककर वहां तक पहुंचा और ट्रॉली को खींचा। और महिला को बाहर निकाला।

Related Post