Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

नई स्वेटर पाकर चहके स्कूली बच्चें

नई स्वेटर पाकर चहके स्कूली बच्चें

पांवटा साहिब:अराजपत्रित ऑफिसर कर्मचारी महासंघ सिरमौर इकाई ने प्राथमिक पाठशाला जाजली के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित की। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने बताया कि इस स्कूल मे बहुत से बच्चे गरीबी रेखा से नीचे हैं और जिस कारण सर्दियों मे इनके परिजन स्वेटर खरीदने मे असमर्थ है जैसे ही ये बात महासंघ को पता चली तो संघ के पदाधिकारी स्वेटर लेकर स्कूल पहुंचे।

महसंघ ने पिछले वर्ष भी आपदा से पीड़ित सिरमौरी ताल स्कूल मे भी सभी को सर्दियाँ शुरू होते ही सभी को स्वेटर भेंट की थी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर, पांवटा उप प्रधान अजय ठाकुर,अध्यापक मनीष समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Post