Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

30 नवंबर तक बनेगी बूथ समितियां ; फिर होगा मंडल प्रधानों का चुनाव

30 नवंबर तक बनेगी बूथ समितियां ; फिर होगा मंडल प्रधानों का चुनाव
Oplus_131072

सुंदरनगर : भाजपा हिमाचल प्रदेश का संगठन सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन सुंदरनगर कार्यालय में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, राकेश जमवाल, राजीव सहजल, संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर हीरा लाल, विधायक नाचन विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है। पहला चरण साधारण सदस्यता का था जिसमें करीब 14 लाख 41 हजार सदस्य बनाए हैं।

डेढ़ लाख लोगों की मैन्युअल सदस्यता करवाई जा रही है। पार्टी ने करीब 16 लाख सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण में सदस्यता अभियान चल रहा है जो 5 नवंबर को पूरा होगा। तीसरा चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा जिसके तहत प्रदेश के सभी 8 हजार बूथों पर बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Related Post