Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

विद्यार्थियों ने इंडो- नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर स्कूल को किया गौरवान्वित

विद्यार्थियों ने इंडो- नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर स्कूल को किया गौरवान्वित

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि इंडो- नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 14 अक्टूबर 2024 को किया जोकि विकास नगर(उत्तराखंड) में हुई।

इस अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में नेपाल के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, नोएडा, दिल्ली, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल के अयान सिंह एवं इनाया सिंह ने एक एक गोल्ड मेडल प्राप्त करके स्कूल का ही नहीं अपितु क्षेत्र का नाम भी उज्जवल किया।

अयान सिंह एवं इनाया सिंह की सफलता पर स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग, अध्यापक गण एवं सभी छात्रों ने उसके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी तथा आने वाली अन्य प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) डॉ कुलदीप कुमार बतान, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार व भगवान सिंह को सराहा गया जिन्होंने इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी किया।

Related Post