Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

दो दिन स्कूलों फिर छूटी

नाहन, 02 जून । उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में बढ़ती भीषण गर्मी व हीटवेव के चलते ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले जिला के सभी सरकारी, निजी और प्ले स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को 03 जून व 04 जून 2024 को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उप-निदेशक, उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर की अनुशंसा पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Related Post