Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

मिशन स्कूल के खिलाड़ियों ने झटके 30 मेडल

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ने 12 गोल्ड ,12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल झटककर जिला एथलेटिक टूर्नामेंट में स्कूल का नाम रोशन किया है।

पांवटा साहिब में आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं जसलीन कौर ने लॉन्ग जंप तथा 500 मीटर में ,वृद्धि बत्रा ने 400 मीटर में ,अनुष्का तोमर ने 1500 मीटर में,सौम्या और भूमि ने 800 मीटर में,तथा शानवी ने 5000 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने 6 सिल्वर तथा चार ब्रांज मेडल भी प्राप्त किए। छात्रों के मुकाबले में लक्ष्य ने 600 मीटर,हरमन सिंह ने 400 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। लक्ष्य तथा शिवम में शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने 6 सिल्वर तथा दो ब्रांज मेडल प्राप्त किए । इस प्रकार विद्यालय की छात्र तथा छात्राओं ने अपनी योग्यता का लोहा मनवाया।
विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने छात्रों की सफलता पर उनकी पीठ थपथपाई तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। उन्होंने कोच गुरनाम सिंह और दीदार सिंह को भी बधाई दी।

Related Post