Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

आंज भोज में कांग्रेस को बड़ा झटका, कौन कौन हुए शामिल

आंज भोज में कांग्रेस को बड़ा झटका, कौन कौन हुए शामिल

आज पाँवटा साहिब विधानसभा के आंजभोज क्षेत्र में गाँव भैला में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री एव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आना प्रस्तावित था। लेकिन हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण उनका दौरा रद्द हो गया।

जिसके बाद उन्होंने मोबाइल के माध्यम से लोगो को संबोधित किया गया। जय राम ठाकुर ने लोगो को संबोधन में कहा कि आगामी 1 तारीख को कमल का बटन दबा कर मोदी जी को 400 पार लेकर जाए और 4 तारिख को दो सरकारें बनने जा रही है। एक केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार व दूसरी हिमाचल में भाजपा की।

पूर्व मंत्री व विधायक पाँवटा सुखराम चौधरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा पाँवटा विधानसभा के 24 संस्थान जो भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए थे वो कांग्रेस की सरकार द्वारा बन्द कर दिए गए। भाजपा की सरकार बनते ही सभी संस्थान खोले जाएंगे।

इस दौरान देवराज उपप्रधान भैला, बाबूराम, जयचंद, भाग सिंह, अनिल, श्याम सिंह, मोहर सिंह, खजान सिंह, दलीप पुंडीर नघेता पंचायत, रामलाल, सीता राम, खेवता राम, शादी राम, कंवर सिंह टोरू, रामलाल चौहान उप प्रधान टोरू डांडा समेत डेढ़ दर्जन परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।

Related Post