Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पति पत्नी ने एक साथ छोड़ी दुनिया ;जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद

पति पत्नी ने एक साथ छोड़ी दुनिया ;जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पति पत्नी ने एक दिन अपने प्राण त्याग दिए। अगर ये कहा जाए कि जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। शादी के सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ जीने-मरने का वादा तो सभी करते हैं। सबकी इच्छा भी होती है ऐसा करने की, पर नसीब किसी-किसी का ही होता है।

ऐसे ही नसीब का भागी बना धर्मपुर उपमंडल के टिहरा क्षेत्र के कोट गांव का दंपती । जिन्होंने एक ही दिन या यह कहें साथ-साथ दुनिया को अलविदा कहा। कोट गांव की कमला देवी (73) के पति पूर्ण चंद पठानिया (81) पूर्व सैनिक थे। पूर्ण चंद पठानिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

14 मई को कमला देवी को सांस लेने में कुछ तकलीफ हुई तो बेटा सुरेश कुमार पठानिया चिकित्सक लाने के लिए टिहरा गए। आधे घंटे बाद घर पहुंचे तो मां की सेहत ठीक नहीं थी और उनका शुगर लेवल बहुत कम हो चुका था।
कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। इसके बाद इनके पति की तबियत भी बिगड़ गई। और उनका भी निधन हो गया।

Related Post