Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

पांवटा साहिब : गुंडागर्दी का नंगा नाच

पांवटा साहिब : गुंडागर्दी का नंगा नाच

जिला सिरमौर के गिरिपार के खतवाड़ क्षेत्र में माइनिंग माफिया गुंडागर्दी पर उतर आया हैं। क्षेत्र में हो रही नियमों के विरुद्ध माइनिंग के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमले हो रहे हैं।लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
गत दिनों घटित मामले में हथियारों और डंडों से लैस गुंडा तत्वों ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में 4 लोग घायल हुए है। एक युवक पर परिवार के सामने ही हमला हुआ। जहां पर छोटे बच्चे और महिलाएं भी थी। ये लोग दहशत में है। कुछ लोग जान बचाकर नाहन एसपी के आवास पर पहुंचे। लोगों ने शिकायत की है कि माइनिंग एरिया में उनकी जमीन पर मलबा गिराया जा रहा है। टिपर चल रहे है। और कोर्ट का आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते है। तो उन पर हमले किए जाते है।

Related Post