Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

इस बार बीजेपी को कितनी सीटें: जन्म से बिना आंखों के संसार देखने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य ने की भविष्यवाणी

इस बार बीजेपी को कितनी सीटें: जन्म से बिना आंखों के संसार देखने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य ने की भविष्यवाणी

चित्रकूट : ये न गणित है। न विश्लेषण, और न ही कोई समीकरण, ये मेरी भविष्यवाणी है। ये बात जन्म से बिना आंखों के संसार देखने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य ने की है।
एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी 370 सीट के साथ फिर से केंद्र में सरकार बना रही है। इनकी भविष्यवाणी सत्य साबित होती है।

पवित्र मंदाकिनी नदी की गोद, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा पर बसा शहर चित्रकूट। जहां प्रभु श्रीराम ने
वनवास का सर्वाधिक समय बिताया। यह पवित्रधाम अब जगद्गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य के आश्रम के रूप में भी
जाना जाता है। जन्म से बिना आंखों के संसार को देखने, समझने और सौ से अधिक पुस्तकें लिखने वाले इस संत में
कुछ तो दिव्य शक्ति है। ये जो धर्म के लिए कहते हैं, वही करते हैं।

Related Post