Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

हिमाचल की कांग्रेस सरकार को 6 महीने तक कोई खतरा नहीं : पढ़िए पूरी खबर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार को 6 महीने तक कोई खतरा नहीं : पढ़िए पूरी खबर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अब अगले 6 महीने तक कोई खतरा नहीं है। इसका कारण साफ है। 3 निर्दलीय विधायक पर कोई फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी के पास 25 है। कांग्रेस के पास 34 है। अगर सभी 6 जीत भी जाते है तो भी 31 होगे। इसलिए अभी 6 महीने तक कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला में लोकसभा तथा सुजानपुर, लाहौल स्पीति, धर्मशाला, गगरेट, कुटलहैड़ और बड़सर में विधानसभा उप चुनाव होंगे।इसी के साथ आज से ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे।
11 और 12 मई को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। प्रदेश में 14 मई तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 15 मई को इनकी छंटनी होगी। 17 मई को उम्मीदवार
अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। एक जून को वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा।

Related Post