आज नाहन मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन सती वाला पंचायत में आयोजित किया गया। नाहन की नातिन और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बतौर मुख्य अतिथि पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो राम के विरोधी हो, सनातन विरोधी हो, महिला विरोधी हो, उसे सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। दिया कुमारी ने कहा कि मोदी जैसे युग पुरुष सदियों में एक बार मिलते हैं। उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हमें एक बार फिर से उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुनने का मौका मिला है।
दिया कुमारी ने कहा कि जिला सिरमौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसका दोहन एक मजबूत नेतृत्व के दम पर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा सिरमौर का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं औरों को रोजगार उपलब्ध करने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा के पास जो विजन है उसको अमली जामा पहनाने का भी मजबूत दावा है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा का हर कार्यकर्ता किए गए विकास कार्यों के दम पर सीना चौड़ा कर जनता के बीच जा रहा है। कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार व पूर्व में रही जयराम सरकार के द्वारा प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पास ना सोच है और ना सामर्थ्य।
उन्होंने कहा कि सिरमौर से कांग्रेस के एक दिग्गज मंत्री एक विधानसभा उपाध्यक्ष, तो तीसरे मुख्यमंत्री के जिगरी दोस्त माने जाते हैं। बावजूद इसके यह सभी नेता जनता के बीच जाने से कतराने लग पड़े हैं। कश्यप ने कहा कि यह कांग्रेसी दिग्गज अच्छी तरह से जानते हैं कि वह जनता के बीच जाएंगे तो क्या मुंह लेकर जाएंगे। कश्यप ने कहा कि जनता यह भी जानती है कि कांग्रेस का अब लगभग सुपड़ा साफ हो गया है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

