Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

सुरक्षाकर्मी मां की बेटी सपना ने 97 % अंक लेकर किया ‘ सपना ‘ साकार

सुरक्षाकर्मी मां की बेटी सपना ने 97 % अंक लेकर किया ‘ सपना ‘ साकार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श कन्या पाठशाला की दसवीं की छात्रा ने 97% अंक लेकर अपने परिजनों का सपना भी साकार कर दिया।

आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस बेटी ने बहुत ही अच्छे अंक लेकर परीक्षा पास की है। अब मेडिकल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगी। वह प्लस वन में मेडिकल साइंस की छात्रा बनेगी।

स्कूल के प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने छात्रा, अभिभावक को और शिक्षकों को बधाई दी है। ये स्कूल की बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह बेटी बहुत ही मेहनती है। सपना शिलाई क्षेत्र के पश्चिमि गांव से है उनकी मां सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है।

Related Post