Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

पांवटा साहिब में पहली बार होगा अभ्यास वर्ग : 300 कार्यकर्ता जुटेंगे

पांवटा साहिब में पहली बार होगा अभ्यास वर्ग : 300 कार्यकर्ता जुटेंगे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 9 से 12 मई तक एबीवीपी का अभ्यास वर्ग होगा। ये जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल शर्मा ने बताया कि 9 से 12 मई तक अ भा वि प हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग पांवटा साहिब के तिब्बतन स्कूल में होने जा रहा है।

इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर से 300 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे जिसमे प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह वर्ग 9 मई को शुरू होगा और 12 मई कोई इसका समापन किया जाएगा इस चार दिवसीय वर्ग में विद्यार्थियों को संगठन के बारे में जानकारी वह किस प्रकार से विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन होने के साथ साथ समाज में भी अपनी भूमिका किस प्रकार निभाती इस अवगत किया जाएगा।

इस वर्ग में कार्यकर्ता संगठन की बारीकियों के साथ साथ संगठन के छात्रों वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझेंगे और इस वर्ग में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत , क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप आदि मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया है की इस वर्ग के कारण सिरमौर के पांवटा साहिब के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है वह 1949 के बाद आज तक पहली बार यह वर्ग होने का रहा है साथ ही साथ सिरमौर के सभी जनमानस विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए उत्सुक है |

Related Post