Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

खनन कार्यों में लगे कामगारों पर चर्चा

सिरमौर माइन ऑनर्स एवं माइन मैनेजर की राजबन विश्राम गृह में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खान सुरक्षा निदेशक श्रीनगर क्षेत्र संजीव नमोला ने की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खान सुरक्षा निदेशक श्रीनगर क्षेत्र संजीव नमोला ने विभिन्न मुद्दों पर सभी के विचार सुने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कामगारों के आईडी कार्ड बनवाए जाएं। और उनकी स्वास्थ्य जांच करवाई जाए। कामगारों के सीलोकोसिस टेस्ट अनुभवी और विशेषज्ञ हो। सभी ने प्रस्ताव को स्वीकार किया।

क्या है सिलिकोसिस
ये फेफड़ों की बीमारी का एक रूप है. यह क्रिस्टलीय सिलिका धूल के सांस के कारण होता है. यह फेफड़ों के ऊपरी हिस्से में गांठदार घावों के रूप में सूजन और घाव के रूप में चिह्नित होता है. यह एक प्रकार का न्यूमोकोनियोसिस है. सिलिकोसिस, काम करने की जगह पर होने वाला रोग है. आम तौर पर पत्थर की कटाई, मन्दिरों या सजावट के लिये मूर्तिकारी और भवन निर्माण जैसे काम करने वाले मज़दूरों को सिलिका मिश्रित धूल फेफड़ों में जाने से यह बीमारी हो जाती है. 

 

इस मौके पर सिरमौर माइन ऑनर एसोसियशन के प्रधान नरेंद्र प्रताप ठाकुर, मामराज ठाकुर, दीपक चावला, अजय कुमार, सुनील कुमार व हरिओम आदि मौजूद थे।

Related Post