Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में चली गोली : बाल बाल बची दो जानें

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोली चली है। पुलिस में दर्ज शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर निवासी निहालगढ ने कहा कि आज यह अपने घर पर मौजुद था इसके घर के गेट के पास गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत उर्फ ईन्द्र, मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों त0 पावँटा आदि लोग आए।

गुरविन्द्र उर्फ विन्दर व इन्द्रजीत उर्फ इन्दु ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया। ये गोली मकान के दीवार में लगी है। इसके अलावा इसकी बहन श्वेता ठाकुर उस वक्त बरामदा में सफाई कर रही थी उसके ऊपर गुरविन्द्र उर्फ विन्दर ने फायर किया। घटना को अंजाम देने के बाद सब मौके से फरार हो गए।

गत दिन गुरविन्द्र का इसके साथ झगड़ा हुआ था। इन्होने किरण को रुम खाली करने के लिए बोला तो आज इसने अपने साथ मारने की नियत से कट्टे से फायर किया तथा डडे व रोड से हमला भी करने की कोशिश की।

Related Post