Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की पांवटा जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भरपूर समर्थन

कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की पांवटा जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भरपूर समर्थन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अवनीत सिंह लांबा ने पांवटा साहिब जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने ये यात्रा शुरू की इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित करना और पार्टी के साथ जोड़ना है ताकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पांवटा से ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके।

इस यात्रा के लांबा को लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है और लोग इस बार अवनीत सिंह लांबा को विधायक देखना चाहते हैं। जिस कारण रात दिन लोग उनके साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं।

मंगलवार शाम को पांवटा जोड़ो यात्रा सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन सिंह के घर मानपुर देवड़ा से शुरू की।
इसके बाद श्याम पुर मे राम मूर्ति के घर और इसके बाद देर शाम को बांगरण इस यात्रा का पहला चरण समाप्त हुआ।

इस मौके पर अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि पांवटा साहिब की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान हैं और सरकार को बदलना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा नाराजगी है जहां पर भी जाते हैं लोग इनको हराने के लिए तैयार बैठे हैं। पांवटा साहिब इस बार कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी। लोग इस बार नए विकल्प की तलाश में है।

Related Post