Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

KVK ने लगाई सब्जियों व औषधीय फसलों, दलहनी उत्पाद तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी

KVK ने लगाई सब्जियों व औषधीय फसलों, दलहनी उत्पाद तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुआं) की वरिष्ठ प्रसार विशेषज्ञ (गृह विज्ञान) संगीता अत्री तथा डा० सौरव शर्मा (एग्रोनोमी) ने पोषण सप्ताह आयोजन के अंतर्गत ज़िला सिरमौर के विभिन्न गाँवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।

इसी ऋंखला में विकास खंड नाहन के गांव सैनवाला में 09 सितंबर को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गांव की महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सब्जियों व औषधीय फसलों, दलहनी उत्पाद तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। संगीता अत्री ने बताया कि इन व्यंजनो के सेवन से शरीर की विभिन्न कमियों को पूरा किया जा सकता है। फलों व सब्ज़ियों का भोजन में महत्व विषय पर भी विस्तारपूर्वक संवाद किया गया।
डा० सौरव शर्मा ने छोटे व मोटे अनाज वाली पौष्टिक फसलों के उत्पादन व प्रबंधन जिसमें रागी, कांगनी, स्वांक इत्यादि के बारे में भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर गाँव सैनवाला स्थित आँगनवाडी केंद्र की पर्यवेक्षक सुरेश लता वार्ड सदस्य धनी देवी, आशा वर्कर , वीना देवी तथा आंगनवाड़ी वर्कर सुमन देवी, दया, सुनीता, सोमलता व रक्षा देवी तथा दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Post