सिरमौर जिले के सैनधार क्षेत्र की कोटला मोलर पंचायत स्थित गणेश मंदिर में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगाते हुए करीब 18 किलो वजनी चांदी जड़ित पालकी चुरा ली। इसके अलावा 40 हजार रुपये चढ़ावा और भगवान गणेश के सोने के कुंडल भी उड़ा ले गए। मंदिर समिति के अनुसार, चांदी जड़ित पालकी की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। चोरों ने पहले उन्होंने मंदिर परिसर में
लगे चार सीसीटीवी कैमरों के तारकाट दिए फिर रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाले डीवीआर को भी अपने साथ ले गए ताकि पुलिस को कोई सुराग न
मिल सके।
मुख्य द्वार और अलमारी के ताले
तोड़कर पालकी, नकदी और अन्य
कीमती सामान पर हाथ साफ कर
दिया। यह मंदिर गांव के बीचोबीच
स्थित है, लेकिन देर रात हुई इस
वारदात की भनक किसी ग्रामीण को
नहीं लगी। मंदिर कमेटी के प्रधान
अर्जुन ठाकुर ने बताया कि वीरवार
सुबह मंदिर खुलने पर चोरी का पता
चला, जिसके बाद कमेटी ने रेणुका
पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते
ही रेणुका पुलिस मौके पर पहुंची और
जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी
जांच में शामिल किया है। पुलिस
घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने
के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी
जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक
एनएस नेगी ने बताया कि हर पहलू की
गहनता से जांच की जा रही है और
आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी
साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
सिरमौर : सीसीटीवी के तार काट 18 किलो चांदी की पालकी चुरा ले गए चोर

