Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

मंच का उद्देश्य केवल विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना : चौहान

मंच का उद्देश्य केवल विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना :  चौहान

पांवटा साहिब : सामाजिक संगठन श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने मंच के एक वर्ष के कार्यकाल को सेवा, समर्पण और संघर्ष का वर्ष बताते हुए भविष्य में शहर के विकास के लिए, जनहित के मुद्दों को ओर जोरदार तरीके से उठाया जयगम उन्होंने कहा कि मंच ने आगे भी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। संगठन ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, विकास से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने तथा पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

स्थापना दिवस के अवसर पर जारी पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणादायी पंक्तियों का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें समाज को एकजुट होकर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया गया है।

मंच ने नगरवासियों का सहयोग और विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी पांवटा साहिब के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Post