Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

पांवटा बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव क्यों टला ? क्या बोले सुखराम चौधरी और किरणेश जंग

पांवटा बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव क्यों टला ?  क्या बोले सुखराम चौधरी और किरणेश जंग
Oplus_131072

रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
……

पांवटा साहिब: आज पांवटा साहिब के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के एसडीएम पांवटा की ओर से बुलाई गई बैठक में कोरम पूरा नहीं होने से चुनाव टल गया है।

आज पांवटा साहिब में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पास बीडीसी में पूर्ण बहुमत है और बीडीसी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उनका ही बनेगा।

आज पांवटा के पूर्व विधायक किरणेश जंग ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि बीडीसी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से ही बनेगा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी के पास दो तिहाई बहुमत था तो आज उनके बीडीसी सदस्यों को बैठक में आकर बना देते।
वास्तव में आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के पास दो तिहाई बहुमत नहीं था। नहीं तो आज बीडीसी सदस्यों के आकर चुनाव हो जाता। हालांकि बीजेपी के पास 35 में से 20 से 23 के बीच सदस्य है। अगली बैठक तक उनको साथ रखना चुनौती है। दोनों पक्षों की और से सेंधमारी की संभावना बढ़ रही है।

एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज
कोरम पूरा नहीं होने से बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि आज 11 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। लेकिन एक बजे तक इंतज़ार किया गया। लेकिन कोरम पूरा नहीं हो सका। इसलिए अब दूसरी बैठक की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *