Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

जनता के दुख दर्द का साथी और अपने सरल स्वभाव से राजेंद्र जीत रहे है वार्ड नंबर 9 के लोगों का दिल

जनता के दुख दर्द का साथी और अपने सरल स्वभाव से राजेंद्र जीत रहे है  वार्ड नंबर 9 के लोगों का दिल
Oplus_131072

पांवटा साहिब: जनता के दुख दर्द का साथी और अपने सरल स्वभाव से राजेंद्र वार्ड नंबर 9 के लोगों का दिल जीत रहे है। उन्होंने अपना प्रचार अभियान भी सबसे पहले शुरू कर दिया था। जिस कारण अन्य उम्मीदवारों से प्रचार में भी आगे निकल रहे है। राजिंदर ठेकेदार चुनावी मैदान में सुबह शाम पसीना बहा रहे हैं। अपने वायदों को लेकर लोगों में अपनी जगह भी बना रहे हैं। इनका चुनाव चिन्ह वायुवान है।
उन्होंने घर-घर जाकर अपना प्रचार अब और जोरो शोरों से शुरू कर दिया है। काफी बड़ी संख्या में लोगों का साथ उनको मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके द्वारा की गई अपील भी लोगों को काफी अच्छी लग रही है।

राजेंद्र ठेकेदार नगर परिषद में लंबे समय से काम कर रहे हैं ज्यादातर वार्ड में काम नगर परिषद से ही निकलते हैं ऐसे में एक फायदा वार्ड के लोगों को मिल सकता है कि वह जल्दी और बेहतर काम उनसे लेने में काफी मदद ले सकते हैं।

ठेकेदार राजेंद्र चौहान का कहना है कि वह केवल और केवल वार्ड के विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहते हैं । वार्ड नंबर 9 में ही उन्होंने अपना मकान बनाया है जब जो चाहे आकर उनसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है।

Related Post