पांवटा नगर परिषद की 12 सीटों पर बीजेपी के संभावित उम्मीदवार,एक सीट पर फंसा पेंच, कल जारी हो सकती है सूची
============
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
==============
भारतीय जनता पार्टी जिला परिषद और पंचायतों की रणनीति के साथ साथ नगर परिषद में भी अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। जिला परिषद सदस्य की कई सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए है।पंचायतों में भी उम्मीदवारों से बातचीत का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर पांवटा साहिब नगर परिषद में भी 13 वार्डो में 12 वार्डो के उम्मीदवार फाइनल है। सिर्फ पेंच एक पर फंसा है।
इस एक सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व पार्षद से बातचीत हो रही थी और वो बीजेपी में आने को तैयार भी थे। लेकिन वो 2 सीट पर वार्ड 6 और 7 मांग कर रहे थे। लेकिन बीजेपी एक सीट देने को तैयार थी। फिर मामला उलझ गया।
अब बीजेपी के संभावित 13 वार्डो के संभावित उम्मीदवारो की सूची
वार्ड 1 निर्मल कौर
वार्ड 2 आशा मन्हास
वार्ड 3 राजरानी
वार्ड 4 दीपा शर्मा
वार्ड 5 शक्ति भटनागर
वार्ड 6 सुमन
वार्ड 7.
वार्ड 8 संजय सिंघल
वार्ड 9 नवीन शर्मा
वार्ड 10 पंकज धनिया
वार्ड 11 कृष्णा धीमान
वार्ड 12 ममता सैनी
वार्ड 13 मोहिंदर

