Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

हिमाचल में 126 प्रधान और 156 उप प्रधान बनेंगे निर्विरोध

हिमाचल में 126 प्रधान और 156 उप प्रधान बनेंगे निर्विरोध
Oplus_131072

रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3754 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 15,518 और उपप्रधान पद के लिए 15,347 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें से 126
पंचायत प्रधान और उपप्रधानों का
156 पंचायत निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इन पदों पर सिंगल नामांकन दाखिल किया गया है।

प्रदेशभर में 36,886 लोगों ने वार्ड सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। जिला परिषद और
पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। हालांकि अभी भी कई पंचायतों में निर्विरोध चुनाव की संभावना भी बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक प्रधान पद के लिए 126 पंचायतों में केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है,जबकि उपप्रधान पद के लिए 156 का एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।

Related Post