पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत माजरा थाना क्षेत्र में मिश्रवाला गांव के निवासी मोमिन का नहर के पास संदिग्ध हालत में शव मिला है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस थाना माजरा में करीब डेढ़ बजे 112 हेल्पलाइन से सूचना मिली कि जगतपुर नहर के पास हादसा हुआ है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो जगतपुर नहर किनारे एक मोटर साईकिल हीरो सप्लेण्डर नहर के किनारे पुलिया के साथ गिरी थी। जबकि मोटर साईकिल से कुछ दूरी पर आगे नहर मे एक व्यक्ति पानी मे मुंह के बल डूबा पाया जिसकी पीठ पर एक पिठ्ठू बैग लगा था।
पुलिस ने मिश्रवाला पंचायत के प्रधान पति फरीज खान व पूर्व प्रधान सुकरदीन को फोन कर मौके पर बुलाया जिन्होंने इसकी पहचान मोमिन पुत्र समरेज निवासी गांव मिश्रवाला तहसील पांवटा साहिब के तौर पर की।
मोमिन को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया जहां डाक्टर ने मोमिन को मृत घोषित किया मोमिन की दाहिनी आंख के पास चोट के निशान थे। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव को फॉरेंसिक जांच के लिए नहान भेजा गया है। मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

