Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

उड़ता पंजाब: आम आदमी के सीएम नशे में थे धुत , जर्मनी के फ्रैकफर्ट एयरपोर्ट पोर्ट पर उतारा विमान से नीचे उतारा

उड़ता पंजाब:  आम आदमी के सीएम नशे में थे धुत , जर्मनी के फ्रैकफर्ट एयरपोर्ट पोर्ट पर उतारा विमान से नीचे उतारा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतारने का मामला अब गर्मा गया है। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर मान और केजरीवाल को इस मामले में सफाई देने को कहा है।

उनका कहना है कि रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है। पहले भी ये संसद में शराब पीकर आते है। लेकिन अब वो सीएम है इसलिए अपने पद की गरिमा को ना भूले।

यह मामला 17 सितंबर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया था। इस विमान के पैसेंजर्स ने कहा कि वे नशे में थे।

सुखबीर बादल बोले- मान और केजरीवाल इस मुद्दे पर सफाई दें सुखबीर सिंह बादल ने कहा- इस विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है, वह परेशान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक,पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे।

Related Post