Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

पांवटा में क्यों गरमाई सियासत : ट्रक यूनियन के प्रधान बने भूरा क्या कांग्रेस में होगे शामिल ?

पांवटा में क्यों गरमाई सियासत : ट्रक यूनियन के प्रधान बने भूरा क्या कांग्रेस में होगे शामिल ?
Oplus_0


(श्यामलाल पुंडीर )

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान के चुनाव में भारी मतों से जीते जसमेर सिंह भूरा क्या कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उनको क्या पूर्व विधायक किरणेश जंग का चुनाव में साथ मिला। ये सब आने वाले कुछ दिनों में पता चल सकेगा। अभी किसी ने पत्ते नहीं खोले है। आने वाले दिनों में सब साफ हो जायेगा। अभी जसमेर सिंह भूरा इसका खुलासा नहीं कर रहे है। कि वह बीजेपी मे रहेंगे या कांग्रेस में जाएंगे। ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा सियायत के खिलाड़ी है। अपने वार्ड में भी उनकी पत्नी ममता सैनी पार्षद का चुनाव जीती और उन्होंने इंदिरा चौहान को हराया। इससे पहले तोताराम शर्मा को भी उन्होंने हराया था।

इस बार बलजीत नागरा गुट को हराने के लिए जसवीर सिंह भूरा ने क्या रणनीति बनाई थी। ये भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। भारी मतों से जीत के पीछे कई राज छिपे हैं। बताया जा रहा है कि भूरा को पूर्व विधायक समर्थन प्राप्त था। इसके अलावा ट्रक यूनियन के चेयरमैन पद पर शमशेर अली को बैठाने के पीछे भी रणनीति थी। अपनी मेहनत भी उनकी जीत में काफी अहम रही।

इसके अलावा जसमेर सिंह भूरा वार्ड के पार्षद भी रहे है। उनकी पत्नी भी पार्षद रही है। अब नगर परिषद के चुनाव के लिए जल्दी ही रोस्टर आ आयेगा। इसके बाद पूरी तस्वीर क्लियर हो जाएगी।

Related Post