Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा को प्रशस्ति पत्र

एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा को  प्रशस्ति पत्र
Oplus_0


पांवटा साहिब : माजरा प्रकरण के दौरान समुदाय के बीच पैदा हुए तनाव, हंगामा, साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिशें और दो समुदाय में टकराव की आशंका के बीच पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों
के साथ एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बेहतर तालमेल बिठाया।

इसके चलते स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सका। इस दौरान उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला
पुलिस मुख्यालय सिरमौर की तरफ से एसडीएम पांवटा साहिब को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला पुलिस ने सराहा और एसडीएम को प्रशस्ति पत्र भेजा गया है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने एसडीएम चीमा की कार्यशैली, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए यह सम्मान दिया है। इससे पांवटा
साहिब के प्रशासन का मनोबल भी बढ़ा है।

Related Post